झांसी। गत दिवस मसीहा गंज इलाके में कुछ लोगों ने क्षेत्रीय पार्षद पर देवी मां की फोटो लगी होर्डिंग फाड़ने का आरोप लगाया था। इन आरोपों का खंडन करते हुए क्षेत्रीय पार्षद ने सारे आरोप निराधार बताए। उन्होंने कहा की यह आरोप साजिश के तहत इसलिए लगाए जा रहे क्योंकि आरोप लगाने वाले सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे थे जिसकी मैने नगर निगम में शिकायत करके अवैध कब्जा रुकवाया था। इसी बात को लेकर बौखला कर मुझ पर फर्जी आरोप लगाए जा रहे है।जानकारी के मुताबिक मसीहा गंज के वार्ड नंबर 40 के पार्षद सुरेंद्र कुमार उर्फ राजू साहू ने बताया की उन्हे शोशल मीडिया के जरिए जानकारी मिली थी की गत रोज कुछ लोगों ने उन पर मां दुर्गा की फोटो लगी होर्डिंग फाड़ने का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया की यह आरोप साजिश के तहत फर्जी तरीके से लगाया गया है। वह खुद माई के भक्त है, ओर वह अपने वार्ड में माता पंडाल में सभी जगह सफाई व्यवस्था ओर सहयोग करते है। गत रोज जिन लोगों ने उन पर आरोप लगाए है उसने कोई दुश्मनी नहीं है। उन्होंने बताया की उनके क्षेत्र में पड़ी सरकार की करोड़ो की जमीन पर वह लोग कुछ समय पूर्व अवैध कब्जा कर रहे थे। उन्होंने उस अवैध कब्जे को रूकवाने के लिए शिकायत की थी। उसी शिकायत पर अवैध कब्जा रुक गया था। इसी को लेकर वह रंजिश मानते है, ओर नगर निगम द्वारा की गई कार्यवाही को वह आड़ बनाकर उन्हें बदनाम कर रहे है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






