
झांसी। गुरुवार को आर्ट ऑफ लिविंग झाँसी चैप्टर के तत्वावधान में प्रमुख शिक्षिका कंचन आहूजा ने बताया कि हम सब शिक्षक व अनुयायी गण गुरु पूर्णिमा के सुन्दर पर्व पर सुबह 10 बजे एक पेड़ माँ के नाम लगा कर पर्यावरण को हरा भरा बना कर रखने का संकल्प लिया! शाम को आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर सिविल लाइंस, मनु विहार झाँसी पर गुरुपूजा, सत्संग,पूर्णिमा ध्यान व गुरु की महिमा में भजनों की मस्ती में नाचते गाते अपने गुरु पूर्णिमा के पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया! धर्ममेष नामदेव गुरु के ज्ञान की चर्चा कर सभी को गुरु के बताये सत्य मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया.कंचन आहूजा ने गुरु पूजा श्लोक व मंत्रों के द्वारा पूरे भक्ति भाव के साथ करी. अशोक हिरवरकर ने पूर्णिमा ध्यान करवाया. अंत में सभी ने मिलकर विश्व शांति की प्रर्थना करी!अंत में सभी ने गुरु प्रसाद ग्रहण किया!इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग की अपेक्स नीलम खन्ना, शिक्षिका रचना नामदेव, नंदिता त्रिपाठी, अपेक्स संजय त्रिपाठी, सुमित जी,नीलम सिंह, अशोक शर्मा, विजय तिवारी, गायत्री,अजय मिश्रा, सोमा,मंजू अनिल शर्मा, गुप्ता जी, पुष्पा हिरवारकर, माला राय, संध्या, मधु कुशवाहा, कनीका, वीरेंद्र जी, कमलापति जी, मधु अग्रवाल,राजकुमारी, राम कुमार पूजा दीपक एवं बहुत सारे साधक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा


