झांसी। झांसी भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने झांसी आए उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री ने सम्मेलन को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा की देश में भाजपा पार्टी को छोड़ कर सभी राजनेतिक दल मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। उन्हे लगता है कि उनके बगैर यह जीत नही सकते। उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदू मुसलमान सभी को पक्के मकान दिए। भाजपा सभी की चिंता करती है, उन्होंने विपक्ष पर कहा कि वह मंदिर मस्जिद हिंदू मुस्लिम पर टिप्पणी करते है, गाली देते है। उन्होंने कहा की राहुल गांधी सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए है, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाय बनाने वाले परिवार से वह गरीब परिवार से और गरीबों का दर्द समझते है। इसलिए वह गरीबों को फ्री राशन, चिकित्सा, बिजली, पानी, आवास उपलब्ध करा रहे है। उन्होंने कहा की 2014 से पहले लोग बुंदेलखंड में पानी और भूख से आत्महत्याएं करते थे, लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद भूख और प्यास से एक भी आत्महत्या नही हुई। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में भ्रष्टाचार, गुंडा गाड़ी चरम पर थी, लोग शाम को अंधेरा होने के बाद घरों से बाहर नही निकलते थे। लेकिन मोदी योगी की सरकार में आम व्यक्ति चैन की सांस ले रहा है। उन्होंने बताया की 1951 में उसके बाद 1980 से भाजपा राजनीति कर रही है। भाजपा का राजनीति व्यापार नही मिशन है, यह पार्टी गौरवशालियो का प्रतीक है, उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय और अब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गरीबों का कल्याण करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि करोड़ो लोगों को भोजन, आवास, पानी आदि सुविधाए उपलब्ध कराई है। इस दौरान सदर विधायक रवि शर्मा सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






