
झांसी। जनपद में भाजपा कार्यकताओं की समीक्षा और विकास कार्यों की समीक्षा करने झांसी आए डिप्टी सीएम ने कहा अपराधियों की पूजा नही होती। उन्होंने कहा अखिलेश यादव माफियाओं के खुद सरगना है।शुक्रवार को झांसी आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भाजपा कार्यालय में कार्यकताओं और पार्टी पदाधिकारियों से समीक्षा करने आए थे। उन्होंने समीक्षा के पूर्व पत्रकारों द्वारा समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक पर दर्ज हुए मुकदमे और उन्हे जेल भेजने वाले सवाल पर कहा की उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार में माफियाओं की पूजा नही होती। भाजपा सरकार माफियाओं पर लगातार कार्यवाही कर रही है। उन्होंने कहा माफियाओं पर कार्यवाही से अखिलेश यादव उनके पक्ष में समर्थन दे रहे। उन्होंने कहा अखिलेश यादव माफियाओं और अपराधियों के सरगना है। वह इन्हे संरक्षण देते है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार लगातार अपराधियों पर कार्यवाही करती रहेगी।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






