
झांसी। अजमेर 92 फिल्म में लीड रोल में आई अभिनेत्री उन्नति ने अपना सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया है। कम समय में बड़े पर्दे की फिल्म में लीड रोल में दिखाई देने वाली झांसी निवासी उन्नति पांडे की बड़े पर्दे पर जल्द ही दो फिल्म प्रदर्शित होने वाली है।बुधवार को झांसी अपने निवासी पर आई फिल्म अजमेर 92 की अभिनेत्री उन्नति पांडे ने फिल्म के प्रदर्शन पर कहा की आज की युवा पीढ़ी को यह जानकारी होनी चाइए की 92 में क्या हुआ था। अजमेर 92 के डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह ने समाज की कुरीतियों को दर्शाती यह फिलम प्रदर्शित की है। इस फिल्म को अधिक से अधिक लोगों को देखना चाइए। उन्होंने बताया की इस फिल्म से बहुत ही अच्छा अनुभव मिला और इसकी तयारी दो पहले से की थी। इसके टॉपिक सेंसटिव है। डायरेक्टर ने माहौल सही बनाया था। इस फिल्म के प्रदर्शित होने पर इंपेक्ट पड़ना चाइए। आज की युवा पीढ़ी को इस घटना की जानकारी होनी चाइए। उन्नति ने बताया की वह वर्ष 2008 में मुंबई गई थी कम टाइम में बड़ी फिल्म मिलने पर उन्होंने डायरेक्टर पुष्पेंद्र की सराहना की। उन्होंने कहा की आसानी से इतनी बड़ी फिल्म नही मिलती उनकी इस सफलता के पीछे उन्होंने अपने माता पिता और ताऊ जी को श्रेय दिया है। उन्होंने कहा की अगर उनके परिवार के लोग उनका सहयोग नही करते ओर उनका मान सम्मान मनोबल नही बढ़ाते तो यहां तक पहुंचना मुश्किल था। साथ ही उन्होंने इस फिलम में दर्शाई गई मीडिया की भूमिका को भी सराहा है। उन्होंने कहा की अगर मीडिया अपना काम नही करती तो यह घटना कभी प्रकाश में नही आती ओर दोषियों को सजा भी नही मिलती। प्रेस वार्ता के दौरान उन्नति पांडे के पिता दिलीप पांडे भी मोजूद रहे। आपको बता दे की उन्नति पांडे शहर कोतवाली क्षेत्र के टकसाल मोहल्ला निवासी समाज सेवी दिलीप पांडे की पुत्री है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






