Home उत्तर प्रदेश अहिल्याबाई नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है : संत विलास शिवहरे

अहिल्याबाई नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है : संत विलास शिवहरे

22
0

झांसी। आज भारतीय जनता पार्टी झांसी कार्यालय पर पुण्यश्लोक महारानी अहिल्याबाई की जयंती संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री जिला प्रभारी संत विलास शिवहरे रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने की। सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने रानी अहिल्याबाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की मुख्य वक्ता संत विलास शिवहरे बोले की रानी अहिल्याबाई नारी सशक्तिकरण की प्रतीक है। उन्होंने कहा की रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन भारतीय राजनीति समाज और प्रशासन की मदद से उन्होंने 1767 में राज्य की बागडोर संभाली और 28 वर्षों तक कुशल प्रशासन किया उन्होंने आगे कहा कि अहिल्याबाई ने कल ने बनाया फिर भी राजस्व को 75 लाख से सवा करोड़ तक पहुंचाया उन्होंने काशी अयोध्या हरिद्वार सोमनाथ रामेश्वरम जगन्नाथ पुरी समिति अनेक तीर्थ स्थलों का पुनर्निर्माण कर सनातन संस्कृति को मजबूती दी। भाजपा ही एक ऐसी संगठनात्मक पार्टी है जो हमें मूल्यों पर चलकर राष्ट्र की प्रगति मैं सहायक होना सिखाती है सभी को शायद जा जारी नहीं होगी कि पहले हम विश्व गुरु थे भारत कभी साम्राज्यवादी प्रवृति का नहीं रहा कभी सीमाएं बढ़ाने की नहीं सोची सभी ने विकास में सहभागिता की हमारे और उनके बीच मैं अंतर है कि वह पुनर्निर्माण करना चाहते थे और हम नवनिर्माण करना चाहते है हमने अहिल्या बाई के जीवन दर्शन को इकाई तक पहुंचाने का प्रयास किया है। आज औपचारिकता रूप से यह समाप्त हो जाएगा हमें आजादी के बाद भी गुलाम बना के रखा था हमसे इतिहास छुपाया गया था। यह अकेले भारत मैं बैठे हुए लोगों का षडयंत्र नहीं है बल्कि कई देशों ने इसमें षडयंत्र रचा है। ताकि उन्होंने सोचा कि अगर भारत के लोगों को अगर यह जानकारी हो जाएगी। भारत का इतिहास इतना गौरवशाली रहा है तो वह आत्मविश्वास से परिपूर्ण हो जाएगा ,हमें हमेशा बताया गया कि हमारे समाज में महिलाओं को द्वितीय दर्जा दिया जाता है लेकिन अहिल्या बाई ने आज से 300 वर्षों पहले 28 वर्ष राज किया है। जिला अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने कहा कि करीब 15 दिन से संगठन द्वारा रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की त्रिशताब्दी पर अभियान जारी था। जो कि आज उनकी जयंती पर यह अभियान समाप्त हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि विदेश से आए हुए आतंकियों ने बहुत जुल्म किए है। लेकिन फिर भी ऐसी वीर महिलाओं की वजह से देश की संस्कृति एवं परंपरा को कोई नष्ट नहीं कर पाया उनकी वजह से सभी महिलाओं का मान सम्मान बढ़ा है। इसी अवसर पर प्रदेश से एक ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। जिसमें जूनियर वर्ग 8 से 15 वर्ष में अदिति अहिरवार प्रथम शुभि अग्रवाल द्वितीय एवं आदित्य जॉन तृतीय विजेता रहे सीनियर वर्ग 16 से 25 वर्ष में समरीन प्रथम अखिल अस्तित्व द्वितीय एवं प्राची तृतीय रहे प्रथम विजेता वालों को नगद पुरस्कार ₹1500 द्वितीय विजेता वालों को नगद पुरस्कार ₹1000 एवं तृतीय को नगद पुरस्कार ₹500 दिए गएसंचालन जिला मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक सतेंद्र खरे ने किया एवं आभार जिला संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक रजनी गुप्ता ने कियाप्रमुख रूप से उपस्थित रहे विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, पूर्व जिला अध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाहा,जयदेव पुरोहित ,संतोष सोनी ,राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा रामनरेश तिवारी,चित्रा सिंह ,जिला मीडिया प्रभारी सहजेंद्र सिंह बघेल,अभिषेक जैन ,महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति शर्मा,चिन्मनय मिशन के सचिव मुकेश गुप्ता,मंडल प्रभारी प्रदीप गुप्ता,जिला महामंत्री बद्री त्रिपाठी ,जिला उपाध्यक्ष उदय लोहारी,गीता श्रीवास्तव,दिनेश सिंह परिहार,अपर्णा द्विवेदी ,चंद्रजीत सिंह,हेमंत ख़ंताल,मुकेश पटेल ,नीलम सक्रिया,लालता पांचाल,संजीव अग्रवाल लाला,राजेश साहू,भूपेंद्र आर्य,नीता अवस्थी,अपर्णा द्विवेदी ,सोनम चौहान,जगत राजपूत ,जगदीश कुशवाहा,उमाशंकर राजपूत आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here