Home उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यालय में मनाई अहिल्याबाई होलकर की जयंती

भाजपा कार्यालय में मनाई अहिल्याबाई होलकर की जयंती

29
0

झांसी। आज भाजपा कार्यालय पर पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती के उपलक्ष में संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अनीता गुप्ता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं सदस्य महिला आयोग रही अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप पटेल ने की सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं देवी अहिल्याबाई होल्कर जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की मुख्य अतिथि अनीता गुप्ता ने सभी प्रबुद्ध जनों को देवी अहिल्याबाई की महान कथा सुनाई उन्होंने बताया कैसे उन्होंने आक्रांतकिओं से जूझते हुए समाज के हित मैं काम किया उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पूरे उत्तर भारत के मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जो की बाहर से आए आतंकियों के द्वारा तोड़ दिए गए थे पति एवं पुत्र की मृत्यु के पश्चात भी उन्होंने अपना समाज के हित के कामों को अनवरत जारी रखा हमें बताया कि जब उन्होंने राज किया जब महिलाओं को अधिकार नहीं दिया जाता था। उनके राज्य में कभी कोई फरियादी मायूस होकर नहीं गया उन्होंने आगे कहा की अहिल्याबाई होलकर जी के कारण पूरी महिला समाज को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है एवं पूरी महिला समाज में उनकी कहानी सुनकर ताकत आती है कि वह भी कुछ कर सकती है।जिला अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने सभी का अभिवादन एवं आभार व्यक्त किया एवं कहा कि इस देश पर बाहर से आए हुए आतंकियों ने बहुत जुल्म किए हैं लेकिन फिर भी ऐसी वीर महिलाओं के वजह से देश की आत्मा को कोई डगा नहीं पा रहा है उन्होंने भी रानी अहिल्याबाई होल्कर की जीवन वृतांत सुनाया कैसे उन्होंने सूझबूझ के साथ राज्य किया एवं लोगों की समस्याएं सुनींसंचालन जिला मीडिया प्रभारी एवं कार्यक्रम संयोजक सहजेंद्र सिंह बघेल ने किया।मुख्य रूप से उपस्थित रहे राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा रामनरेश तिवारी ,जिला उपाध्यक्ष उदय लोहारी ,जिला मंत्री दिनेश सिंह परिहार, चंचल कंथारिया, अमित चौरसिया ,रोहित परिहार, प्रदीप गुप्ता , चंद्रभान अहिरवार ,आशीष खरे, संजय गुप्ता, रजनीश कंजर आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here