Home उत्तर प्रदेश अहिल्याबाई होलकर जन्म शताब्दी अभियान का सदर विधायक के नेतृत्व में हुआ...

अहिल्याबाई होलकर जन्म शताब्दी अभियान का सदर विधायक के नेतृत्व में हुआ आयोजन

25
0

झांसी। पुण्य श्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जन्मत्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत आज झांसी सदर विधानसभा का विधानसभा सम्मेलन बुन्देलखण्ड क्षेत्र के महामंत्री रामकिशोर साहू के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। वक्ताओं ने अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन चरित्र विस्तृत चर्चा की। मुख्य अतिथि राकिशोर साहू ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर जी का जन्म 31 मई 1725 को चौंडी गाँव में हुआ था, जो आजकल महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में है। इन्होंने 1767 से 1795 तक मालवा क्षेत्र पर शासन किया। उन्होंने समाज सेवा के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित कर दिया था। उन्होंने धर्म शालाएं बनवाईं, मंदिरों का पुनर्निर्माण करवाया और गरीबों की मदद की। रामकिशोर साहू ने बताया कि अहिल्याबाई को आज भी उनकी दूरदर्शिता, न्यायप्रियता और समाज सेवा के लिए याद किया जाता है। जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार ने बताया कि अहिल्याबाई होल्कर जी ने अनेक तीर्थस्थानों पर मंदिरों का निर्माण करवाया और धर्म शालाएं खुलवाईं, जिसमें काशी विश्वनाथ मंदिर, सोमनाथ मंदिर और विष्णुपद मंदिर शामिल हैं। अहिल्याबाई होल्कर एक ऐसी महिला थीं जिन्होंने अपने समय की सीमाओं को पार करके एक महान शासक के रूप में अपनी पहचान बनाई। संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक जैन ने किया। इस अवसर पर एम0एल0सी0 श्रीमती रमा निरंजन, जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय दुबे, जयदेव पुरोहित, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सुमन पुरोहित, नीता अवस्थी, नीलम सकरैया, रश्मि हयारण, कविता शर्मा, मंडल अध्यक्ष निर्मल कुशवाहा, मोनू शिवहरे, दिलीप पुरी, अनुज नीखरा, अरविन्द पुरी, विनीत खटीक, कमल सहगल, मन्नी सरदार, विनीत पचौरी, अपर्णा दुबे, कुसुम कुशवाहा, मोनू बैटरी, अनूप सहगल, पूर्व मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र पाल, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा अमित जादौन, जिलाध्यक्ष पि0मो0 विकास कुशवाहा, जगदीश चौहान, पुरूषोत्तम स्वामी, दिलीप पाण्डेय, सभासद श्रीमती सुशीला गोकुल दुबे, अमित राय, प्रदीप खटीक, आशीष चौकसे, कामेश अहिरवार, अंकित सहारिया, भरत सेन, श्रीमती रितिका गौरव तिवारी, विष्णु यादव, पंकज झा, राहुल तिवारी, रामजी यादव, बालस्वरूप साहू, श्रीमती नीता विकास यादव, श्रीमती मोनिका विकास गुप्ता, लखन कुशवाहा, श्रीमती रमा कुशवाहा, मुकेश सोनी बंटी, संजय चड्डा, आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here