
झांसी। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव पर दर्ज डकैती के मुकदमे के बाद शोशल मीडिया पर वायरल हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बचाव पक्ष के बयान के बाद झांसी पुलिस हरकत में आ गई। झांसी पुलिस ने पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश जारी करते हुए उनके निज निवाद मून सिटी को छावनी में तब्दील कर दिया है। आपको बता दे कि अभी बीते दिनों थाना मोठ में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव ओर उनके दो साथियों पर प्रेम सिंह पालीवाल के साथ मारपीट 32 हजार की डकैती और रंगदारी मांगने के आरोप में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूर्व विधायक की गिरफ्तारी का पुलिस प्रयास कर रही है। जिसमें पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक का बचाव करते हुए पुलिस पर उनका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था जो वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा


