Home Uncategorized बिहार चुनाव परिवार बाद राजनीति को अंत की ओर ले जा रहा,...

बिहार चुनाव परिवार बाद राजनीति को अंत की ओर ले जा रहा, माफियाओं के बल पर राजनीति नहीं चलेगी देश जग चुका : केशव मौर्या

78
0

झांसी। एकता यात्रा का शुभारंभ करने झांसी आए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने अखिलेश यादव ओर राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए जमकर तंज कसा, उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव बता रहा है कि अब परिवार बाद केजी राजनीति समाप्ति की ओर है, माफियाओं के बल पर अब सरकार नहीं चलेगी जनता जाग चुकी है।
सोमवार को झांसी बबीना विधान सभा क्षेत्र में सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती के 150 वें वर्ष पर आयोजित पखवाड़ा के क्रम में बबीना विधान सभा क्षेत्र में विधायक राजीव सिंह परीक्षा के नेतृत्व में चिरगांव में आयोजित एकता मार्च यात्रा का शुभारंभ करने झांसी आए उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अब परिवार बाद की राजनीति समाप्ति की ओर है, पहले उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह ओर अब बिहार में लालू का परिवार बिखर रहा है, उन्होंने कहा कि बूथ लूट कर देश लूटना देश लूट कर बूथ लूटना माफियाओं के बल पर अब राजनीति नहीं चलेगी, देश जग गया है, उन्होंने कहा कि अखिलेश के बूते की बात नहीं है, राहुल के रास्ते पर चलने की बात कर रहे है। बिहार में भी भाजपा को जितने से नहीं रोक पाए, नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोक पाए, उन्होंने कहा बिहार, उत्तर प्रदेश या देश का कोई राज्य हो हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार सभी जगह भाजपा की सरकार है, ओर अब असम, पश्चिम बंगाल भी भाजपा जीतेंगे। उन्होंने कहा कि देश की सेना, सुरक्षा, एजेंसी पर भरोसा रखे आतंकवाद, जातिवाद, नक्सलवाद, उग्रवाद, से मुक्त भारत बनने की ओर अग्रसरित है। परिवार बाद राजनीति अंत की शुरुआत है। पहले मुलायम अब लालू का परिवार के परिवार बिखरेंगे। भाजपा देश प्रदेश के हित ने लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा इस बार वर्ष 2027 में भाजपा प्रचंड बहुमत से उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here