Home Uncategorized बिहार चुनाव के बाद जाली टोपी, लाल टोपी सभी गायब हो गए,...

बिहार चुनाव के बाद जाली टोपी, लाल टोपी सभी गायब हो गए, बाबर के नाम मस्जिद बनाएगा उसका अंत हो जाएगा : डिप्टी सीएम

123
0

झांसी। केंद्र सरकार ओर उत्तर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करने आए उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि जब लोक सभा में उत्तर प्रदेश में इनकी सीट बढ़ी तो लाल टोपी और सपा समर्थक जाली टोपी दिखाई देने लगी थी, लेकिन जैसे ही बिहार चुनाव का रिजल्ट आया जाली टोपी ओर लाल टोपी दोनों गायब हो गए। उन्होंने अखिलेश द्वार एस आर आई को लेकर लगाए गए आरोपों पर कह की उनका बिहार चुनाव हारने के बाद मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।

रविवार को झांसी आए उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस पहुंच कर विभागीय अफसरों उसके बाद भाजपा के पदाधिकारियों, जन प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि देश में नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी डबल इंजन की सरकार द्वारा लगातार बुंदेलखंड के विकास पर कार्य किया जा रहा है, डबल इंजन की सरकार द्वारा गरीब कल्याण कारी, किसान, महिला आदि योजनाओं के क्रियान्वय की समीक्षा की गई। इसके बाद समीक्षा में निर्णय लिया गया कि उत्तर प्रदेश में एक समूह बनाकर तीन करोड़ महिलाओं को जोड़ा जाएगा। उसी में एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही निर्णय लिया गया कोई भी परिवार बिना आवास नहीं बचे, गरीबों को अधिक से अधिक लाभ मिले। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के विकास पर डबल इंजन की सरकार का सबसे ज्यादा फोकस है। महिलाओं का सम्मान मिले। कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहे। उन्होंने कह की चुनाव आयोग मतदाता सूची में शुद्धि करण कर रहा है भाजपा उसका स्वागत करती है और मतदाता सूची में शुद्धि करण में सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची शुद्धि करण होने के बाद जो बूथ लूट कर सत्ता प्राप्त कर प्रदेश लूटते थे उनका युग समाप्त हो जाएगा। मतदाता सूची शुद्धि करण के बाद विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश बनाने में सफलता मिलेगी। गरीब अमीर होगा, धनवान होगा, नौजवानों को रोजगार मिलेंगे, महिला सशक्तिकरण होगा। वहीं उन्होंने अखिलेश यादव द्वारा एस आर आई में आरोप लगाने वाले सवाल पर कहा कि अखिलेश का बिहार चुनाव हारने के बाद मानसिक संतुलन बिगड़ गया है, वह लगातार उल्टे सीधे जबाव दे रहे है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जो सीट ज्यादा जीत लिए थे उससे उन्हें लगा कि वह उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएंगे, लेकिन बिहार चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत ने उनकी नींद हराम कर दी। अखिलेश को एहसास हो गया कि 2047 तक सत्ता तो छोड़ो विपक्ष में रहने लायक जनता समर्थन नहीं देगी। उन्होंने का की बिहार के चुनाव ने अखिलेश की राजनीति का अंत कर दिया ओर सपा का सूर्य अस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि जब उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में सपा की सीट ज्यादा आई तो लाल टोपी ओर सपा को समर्थन करने वाली जाली टोपी दिखाई देने लगी थी लेकिन अब बिहार चुनाव का परिणाम आने के बाद दोनों ही दिखाई नहीं पड़ रहे। उन्होंने कहा कि अखिलेश उल्टे सीधे बयान देकर हंसी का पत्र बन रहे, 2026 में बंगाल में भाजपा की सरकार बन रही है। उन्होंने बाबर मस्जिद पर कहा कि वह मस्जिद बनाने का विरोध नहीं करते लेकिन बाबर के नाम से कोई मस्जिद बनाएगा तो उसका अंत हो जाएगा। कफ सिरप प्रकरण पर कहा कि जांच चल रही है दोषियों को सजा मिलेगी। भ्रष्टाचार गुंडा माफिया गिरी सपा के नाम पेटेंट है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here