झांसी। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की सातवीं बार ऐतिहासिक जीत पर पार्टी में हर्ष की लहर है। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के कानपुर- झाँसी – बुंदेलखंड क्षेत्रीय सहसंयोजक सन्तोष सिंह चौहान एड एवं जिला सह संयोजक समीर तिवारी एड के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट कम्पाउंड में गुजरात में भाजपा की प्रचंड जीत पर अधिवक्ताओं को मिष्ठान वितरित किया गया। समीर तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निगम के चुनाव में भी भाजपा इसी तरह में प्रचंड जीत हासिल करेगी। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष हनुमंत सिंह नरवरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता ओंकार नाथ व्यास , खेमराज सिंह नरवरिया,कैलाश नारायण तिवारी, विकास शर्मा, दीपक समेले , अमित शर्मा, विशाल सोनी, रेखा कुशवाहा ,रचना राजा परमार, देवेंद्र मिश्रा, महेश नारायण वर्मा, राघव किशोर तिवारी, राजेंद्र रायकवार,प्रशांत शर्मा सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे ।आभार व्यक्त सुमित गुप्ता ने किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






