Home उत्तर प्रदेश अधिवक्ता गौरव जैन बने प्रदेश अध्यक्ष

अधिवक्ता गौरव जैन बने प्रदेश अध्यक्ष

21
0

झांसी। पूर्व केंद्रीय मंत्री के पुत्र अधिवक्ता गौरव जैन बने अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर एस हलवासिया ने नेतृत्व में लखनऊ कैंट स्थित उनके आवास पर प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए जनपद झांसी के निवासी गौरव जैन को अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन उत्तर प्रदेश के युवा शाखा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। गौरव जैन पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के पुत्र हैं तथा पेशे से अधिवक्ता के साथ यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं। संगठन ने उन्होंने पूरे प्रदेश में युवाओं को जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। एक साल में उत्तर प्रदेश 1 लाख नए युवा सदस्य जुड़े जाएंगे। जिसके लिए युवा शाखा जल्द ही विशेष अभियान की शुरू करेगी।इधर गौरव को प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने उन्हें बधाई शुभकामनाएं देते हुए हार माला पहना कर उनका सम्मान किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here