Home उत्तर प्रदेश झांसी की अदिति भटनागर ने जीता स्पार्कलिंग ब्यूटी का खिताब, अदिति विदेश...

झांसी की अदिति भटनागर ने जीता स्पार्कलिंग ब्यूटी का खिताब, अदिति विदेश में पांच बच्चों को दे रही निशुल्क छात्रवृति

21
0

झांसी। झांसी की बेटी मिस प्रेनेट इंटरनेशनल इंडिया अदिति भटनागर ने कंबोडिया में 55 देशों के बीच मिस स्पार्कलिंग ब्यूटी का खिताब जीता एवम पांच बच्चों को विदेश में अपनी ओर से सौ प्रतिशत दे रही छत्रवृति। रविवार को एक स्थानीय होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अदिति भटनागर ने जानकारी देते हुए बताया कि मिस प्रेनेट इंटरनेशनल जो की एक अंतर्राष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट कॉन्टेस्ट अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता है। 19 नंबर को कंबोडिया देश की राजधानी नोम पेन्ह में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में झांसी के प्रेमगंज निवासी अदिति भटनागर ने तिरंगा फहराने और 55 देशों के बीच प्रतिनिधित्व किया। अदिति ने बताया कि वह विदेश में कंबोडिया देश के नोम पेन्ह क्षेत्र में एल एस आई विश्वविद्यालय में प्रेजुएशन एवम पोस्ट प्रेजुएशन कार्यक्रम के लिए पांच बच्चों को सौ प्रतिशत छात्रवृति दे रही है। साथ ही साथ अदिति भटनागर ने प्रतियोगिता में अपनी बुद्धिमता के लिए मिस स्पार्कलिंग ब्यूटी का खिताब जीता। अदिति ने बताया कि कपड़ो का पुनः उपयोग पुनर्चकन करें, लंबे समय तक उपयोग के लिए अच्छी गुणवत्ता वाला कपड़ा खरीदें, एवम टिकाऊ फैशन की ओर बढ़ने का मूल सिखाया। इससे कैसे वातावरण को सुरक्षित रख सकते है इसकी जानकारी प्रचार प्रसार से करती आ रही है। अदिति ने इस दौरान उन सभी का आभार व्यक्त किया जिन्होंने उनका भरपूर सहयोग किया। इस दौरान डॉक्टर अर्चना भटनागर, कमली परीक्षा, आशीष भटनागर, माला मेहरोत्रा, भी उपस्थित रहे जिन्होंने इस विषय पर समाज में जागरूकता फैलाने के लिए इस अभियान में सहयोग किया।

रिपोर्ट – राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here