Home Uncategorized एडीजी कानपुर जोन ने झांसी मंडल के झांसी ललितपुर जालौन जिलों की...

एडीजी कानपुर जोन ने झांसी मंडल के झांसी ललितपुर जालौन जिलों की अपराध समीक्षा की, दिए निर्देश, महिला रिक्रूट आरक्षियों को उचित नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

73
0

झांसी। एडीजी कानपुर जोन ने झांसी ललितपुर ओर जालौन मंडल की अपराध समीक्षा करते हुए अपराध ओर महिलाओं पर होने वाले अपराध पर अंकुश लगाने के लिए योजना बनाकर कार्य करने की के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पुरुष महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया।
बुधवार को एडीजी जोन कानपुर आलोक सिंह ने जनपद झाँसी का भ्रमण किया गया। पुलिस लाइन में गार्द द्वारा सलामी लेने के उपरांत पुलिस लाइन सभागार में पुलिस महानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी आकाश कुलहरि, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति, पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ0 दुर्गेश कुमार, पुलिस अधीक्षक ललितपुर मु0 मुस्ताक सहित जनपद के राजपत्रित अधिकारियों के साथ अपराध/कानून-व्यवस्था, गम्भीर प्रवृत्ति के अपराध से सम्बन्धित अनावरण हेतु शेष अभियोग, साइबर क्राइम, यू0पी0-112 में प्राप्त शिकायतों पर कृत कार्यवाही व अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं के सम्बन्ध में समीक्षा गोष्ठी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गयेः-
1. साइबर अपराधों पर प्रभावी रोकथाम हेतु साइबर पोर्टल पर प्राप्त होने वाले शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने तथा साइबर अपराधों को लेकर पंजीकृत अभियोगों के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए।
2. गम्भीर प्रवृत्ति के अपराधों के अनावरण एवं उनमें संलिप्त अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
3. आगामी शीतऋतु के दृष्टिगत कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया ताकि चोरी, नकबजनी व लूट जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
4. वाँछित अपराधिओं की गिरफ्तारी एवं लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया।
5. महिला सम्बन्धी अपराधों में कमी लाने हेतु थानों में क्रियाशील मिशन शक्ति केन्द्रों को और अधिक प्रभावी करने हेतु निर्देशित किया।
भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में दिनांक 31 अक्टूबर, 2025 को जनपद झाँसी में “Run for Unity” (एकता दौड़) कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उक्त कार्यक्रम विशिष्ट बनाने व स्वतंत्रता सेनानियों के श्रद्धांजली स्वरुप झाँसी पुलिस द्वारा एक शार्ट वीडियो बनाकर जारी किया गया। जिसे उत्तर प्रदेश सहित देश भर के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से प्रसारित किया गया। उक्त वीडियो की स्क्रिप्ट तैयार करने में महिला आरक्षी मनोरमा सिंह द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दिया गया था।
एडीजी जोन कानपुर आलोक सिंह ने उक्त कार्य हेतु महिला आरक्षी मनोरमा को 5,000/- रुपये का नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
एडीजी ने जनपद में आरटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला रिक्रूट आरक्षिओं की 05-05 का ग्रुप बनाकर दिनाँक 05.11.2025 को प्रतिस्पर्धा/क्विज प्रतियोगिता आयोजित कराई गई थी। उक्त प्रतिस्पर्धा/क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले ग्रुपों को क्रमशः 5,000/-, 3,000/- व 2,000/- रुपये व महिला रिक्रूट आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here