झांसी। गत दिवस बड़ागांव थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियों को पुलिस पर थाने से छोड़ने का आरोप लगाकर पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।बड़ागांव के ग्राम टांकोरी निवासी दीपक यादव ने जिलाधिकारी कार्यालय में दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है की बीते दिवस गांव के रहने वाले दबंग लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उसके पुत्र पर हत्या करने के उद्देश्य से गोली मार दी थी। गोली लगने से उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका उपचार मेडिकल कोलेज झांसी में चल रहा है। वही पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया था। शिकायत कर्ता ने आरोप लगाया है की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जिन्हे देर रात पुलिस ने छोड़ दिया। उसका आरोप है की हमलावर उस पर मुकदमे में राजीनामा करने का दवाब बना रहे है। पीड़ित ने हमललावरो को गिरफ्तार करने ओर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






