Home उत्तर प्रदेश दो अलग अलग स्थानों पर हुई महिलाओं की हत्या के आरोपी गिरफ्तार

दो अलग अलग स्थानों पर हुई महिलाओं की हत्या के आरोपी गिरफ्तार

28
0

झांसी। प्रेमनगर थाना पुलिस ने दो अलग अलग स्थानों पर हुई दो महिलाओं की हत्या के आरोपियों को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनो हत्या के आरोपियों को जेल भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हसारी में रहने वाली 35 वर्षीय मीना देवी की 26 जून को संदिग्ध अवस्था लाश मिली थी। इसकी सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की तो प्रथम दृष्टया घटना हत्या की ओर इशारा कर रही थी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। इस दौरान ज्ञात हुआ कि मीना और उसके पति के अलावा मीना का प्रेमी धनसिंह भी उनके साथ रहता था। धनसिंह से मीना के अवैध संबंध थे। घटना वाली रात मीना और धनसिंह में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था इस पर धनसिंह ने भारी वस्तु से मीना के सर में प्रहार कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने धनसिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने हत्या का जुर्म स्वीकार किया। वही दूसरी घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने बताया की रेलवे कॉलोनी निवासी नीतू रैकवार अपनी पुत्री के साथ रहती थी। 11/12 जून की रात नीतू और उसकी पुत्री घर में घायल अवस्था में पड़ी मिली। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां नीतू की मौत हो है। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी। इस दौरान विवेचना में जानकारी हुई की नीतू का उसके पड़ोस में रहने वाले भाई मनीष से उसके गलत व्यवहार को लेकर विवाद चल रहा था। लेकिन नीतू उसकी बात मानने को तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर आक्रोश में आकर मनीष ने 11/12 जून की रात घर में घुसकर नीतू और उसकी पुत्री पर लाठियो से हमला कर दिया था। जिसमे नीतू की मौत हो गई थी। पुलिस ने आज मनीष को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here