Home उत्तर प्रदेश अ. भा. कोरी /कोली महासभा ने समाज के 25 मेधावी छात्र –...

अ. भा. कोरी /कोली महासभा ने समाज के 25 मेधावी छात्र – छात्राओं एवं 41समाज सेवियों का किया सम्मान

30
0

झांसी। आज दिनांक 09 अक्टूबर 2022 को आई एम ए भवन अखिल भारतीय कोरी/कोली महासभा उ.प्र के तत्वावधान में 14 वां कोरी समाज का मेधावी छात्र/छात्राओं का अभिनंदन समारोह डा. विनोद कुमार सेवरिया के मुख्य आतिथ्य एवं इंजी. मोहन लाल सिंगरया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें 25मेधावियों व 41 समाज सेवियों को सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. साइंस कालेज ग्वालियर डा. विनोद कुमार सेवरिया ने कहा कि समाज का उत्थान शिक्षा से ही संभव हैं। अपने अध्यक्षीय संबोधन में इंजी.मोहन लाल सिंगरया ने कहा कि अभी तक महासभा द्वारा 1500 मेधावियों को सम्मानित कर चुकी हैं। समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाज सेवियों को भी सम्मानित किया हैं ताकि उनका उत्साहवर्धन हो सकें। समारोह के विशिष्ट अतिथि शिव कुमार शाक्यवार (कानपुर) वी पी शाक्या (ग्वालियर) लक्षमीकांत बजाज (उरई) देवल कुमार देव (कानपुर) मानसिंह भारती प्रधानाचार्य रख. आई टी आई ललितपुर, रमेश चंद वर्मा प्रधानाचार्य रख. आई टी आई तालबेहट,, सूरज प्रसाद वर्मा एड. मनीराम वर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर रामाधीन एण्ड पार्टी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। समारोह में कंधीलाल भारती मनोज कुमार सिया, कृष्ण कुमार, विनोद कुमार आर्य, कालीचरन, रविकांत, गोविंद दास आर्य ओम प्रकाश मऊटा,देवेन्द्र नरोलिया,दलजीत पाठ्या,मनोज कोरी सिया,सुशील कुमार वर्मा, अशोक कुमार शाद, हेमन्त वर्मा, बी डी वर्मा, महेश नंदन, ,किशोर वर्मा,तनिष्का आर्य, त्रिलोक चंद, सीताराम रमपुरिया, उपस्थित रहे। संचालन अमीर चंद आर्य ने किया और अंत में आभार कार्यक्रम संयोजक इंजीनियर मोहन लाल सिंगरया ने व्यक्त किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here