झांसी। झांसी से गोवा में मजदूरी करने गया युवक घर लौटते समय रास्ते से कॉपर गांव स्टेशन से लापता हो गया। करीब बीस दिन गुजरने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। युवक की मां अपने पुत्र की तलाश में भटक रही है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली इलाके के अंजली मोहल्ला निवासी सावित्री देवी ने प्रेमनगर थाना सहित अधिकारियों ओर रेलवे अधिकारियों को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसका पुत्र राजेंद्र रायकवार उम्र 42 वर्ष गोवा में मजदूरी करने के लिए गया। उन्होंने बताया कि बीस जनवरी 2025 को उसके पुत्र का फोन आया की वह घर आ रहा है। कोपर गांव स्टेशन पर उसकी ट्रेन छूट गई। सावित्री ने बताया कि इसके बाद उसका कोई फोन नहीं लगा और न ही आज तक कोई पता चला है। सावित्री ने बताया कि उसने कई जगह शिकायत की लेकिन पुलिस उसके पुत्र को तलाश नहीं कर रही है। पीड़िता ने अधिकारियों से गुहार लगाई है कि उसके पुत्र को सकुशल जल्द जल्द ढूंढ कर लाया जाए।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






