Home उत्तर प्रदेश एक वृक्ष हजार पुत्र के बराबर : मेयर वृक्षारोपण में महिला समूह...

एक वृक्ष हजार पुत्र के बराबर : मेयर वृक्षारोपण में महिला समूह आगे आए और पौधों को बच्चों की तरह पालते हुए उन्हें बड़ा करें

22
0

झांसी। भारत सरकार द्वारा आयोजित हरियाली महोत्सव सप्ताह के अन्तर्गत झांसी वन प्रभाग में नगर वन हेतु चिन्हित भगवन्तपुरा वन ब्लाक में श्री रामतीर्थ सिंघल मा० महापौर नगर निगम, झांसी के मुख्य आतिथ्य में सेरेमोनियल वृक्षारोपण किया गया। वन विभाग झांसी द्वारा इस स्थल पर नगर निगम, झांसी के सहयोग से नगर वन विकसित किया जा रहा है। हरियाली महोत्सव वृक्षारोपण कार्यक्रम का वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण स्थल से सीधे लाइव प्रसारण किया गया। नगर वन में मुख्य रूप से औषधीय फलदार, छायादार, फाइक्स तथा हैज प्रजातियों के लगभग 66 हजार पौधों का रोपण किया जा रहा है। नगर वन मे सैलानियों के घूमने, बैठने इत्यादि की सुविधायें उपलब्ध करायी जायेगी। हरियाली महोत्सव वृक्षारोपण में मा० महापौर जी द्वारा मौल श्री के पौधे का रोपण किया गया तथा कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पीपल, पाकड़, कदम्ब, नीम, महुआ जामुन इत्यादि प्रजातियों का रोपण किया गया । मुख्य अतिथि द्वारा नगर वन को विकसित करने में नगर निगम का पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया तथा उपस्थित जन सामान्य से हरियाली महोत्सव के दौरान अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आहवान किया गया। उन्होंने कहा की वृक्षारोपण कार्यक्रम की सफलता हेतु सरकार के साथ-साथ जन सहभागिता भी अनिवार्य है। मुख्य अतिथि रामतीर्थ सिंघल ने नगर वन का शुभारंभ करते हुए कहा कि मानव जीवन में वृक्षों की उपयोगिता वाह प्रासंगिकता पर बल देते हुए कहा कि कोविड संकट काल में ऑक्सीजन की कमी से त्राहिमाम करती जनता को यह सबक मिला “वृक्ष है तो जीवन है”। इसलिए वृक्षारोपण के साथ-साथ हमें वृक्षों को बचाने पर भी सजग होना पड़ेगा उन्होंने उपस्थित लोगों से 5-5 वृक्ष लगाने का निवेदन करते हुए उनकी देखरेख पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि जब होगी पेड़ पौधों की बढ़त तभी होगी जीवन की बढ़त। वी0के0मिश्र, प्रभागीय वनाधिकारी, झांसी द्वारा नगर वन में जन सामान्य के लिये प्रदान की जाने वाली सुविधाओं से अवगत कराया गया। प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा उपस्थित जन सामान्य से अपने घर अथवा परिसर में कम से कम पौध लगाने तथा वनों, वन्य जीवों की सुरक्षा की अपील की गयी। उन्होंने समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हम सभी के पूर्वज- पुरखों ने जिन बाग बगीचों को लगाया था,आज उसी से हम सभी को फल-फूल हवा प्राप्त हो रही है। यह पेड़-पौधे हमारे पूर्वजों का दिया गया उधार है जिन्हें हमें अत्याधिक वृक्षारोपण कर अपनी आने वाली पीढ़ी के सतत विकास के लिए अदा करना होगा। हमें संवेदनशील पर्यावरण विकास पर बल देना होगा। उन्होंने कहा वृक्ष हमारे जीवन के लिए वरदान है। हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने होंगे, जिससे बरसात शानदार हो और जीवन जानदार हो। हरियाली महोत्सव कार्यक्रम में रामतीर्थ सिंघल महापौर नगर निगम, झांसी, समीर खान, सदस्य अल्पसंख्यक आयोग श्रीमती कमला राकेश यादव, पार्षद, प्रभागीय वनाधिकारी, झांसी, उप प्रभागीय वनाधिकारी, झांसी, क्षेत्रीय वनाधिकारी, झांसी सहित लगभग 150 विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों तथा जन सामान्य द्वारा वृक्षारोपण करते हुए प्रतिभाग किया गया। विनोद कुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी, झांसी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here