Home उत्तर प्रदेश दिल्ली विरोध प्रदर्शन में झांसी से भारी संख्या में जायेंगे कांग्रेसी पूर्व...

दिल्ली विरोध प्रदर्शन में झांसी से भारी संख्या में जायेंगे कांग्रेसी पूर्व मंत्री ने बनाई रणनीति

25
0

झांसी। कांग्रेस पार्टी के जिला मीडिया को-आर्डिनेटर ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की एक अहम बैठक में नई दिल्ली में कांग्रेसजनों ने विरोध प्रदर्शन में झांसी से भारी संख्या में भाग लेने का निर्णय लिया। वर्तमान सरकार नेशनल हारल्ड केस में सोनिया गॉधी और राहुल गॉघी को झूठा फंसा कर दबाव की राजनीति करके कांग्रेस पार्टी को अनावश्यक बदनाम करने की कोशिश कर रही है। इस के विरोध में ऑल इण्डिया कांग्रेस कमेटी के बैनर तले सभी कांग्रेसजन नई दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे। इस विरोध प्रदर्शन में झांसी के पूर्व केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, जिला अध्यक्ष भगवान दास कोरी, कार्यवाहक शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, भुवनेश वर्मा, अनिल रिछारिया के साथ सैकड़ों कांग्रेसजन झांसी से जाकर भाग लेंगे। प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि कोई भी फासीवादी ताकत लोकतंत्र को खत्म नहीं कर सकती। सोनिया गांधी और राहुल गांधी सत्य की आवाज़ हैं इस आवाज को कोई दबा नहीं सकता है। सरकार चाहे जितने भी चाहे झूठे मुकदमें लगा ले सत्य उभर कर सामने आयेगा। सरकार वास्तव में मूलभूत मुददों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए दबाव की राजनीति कर रही है। बेराजगारी कम नहीं हो रही है, मंहगाई कम नहीं हो रही है, आर्थिक स्थिति डवाडोल हो रही है। वर्तमान सरकार सिर्फ और सिर्फ उलूल जलूल ब्यान और बिना किसी तथ्य कुछ भी झूठ बोल कर जनता को गुमराह कर रही है। ये किसी भी तरह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सकते हैं। सत्य की हमेशा विजय होती है। ऐसा कांग्रेसजन पूरी तरह विश्वास करते हैं। बैठक का संचालन मज़हर अली ने किया। मज़़हर अली जिला मीडिया को-आर्डिनेटर

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here