Home उत्तर प्रदेश संतोषी माता की पुनः स्थापना पर निकली विशाल शोभायात्रा, हुआ कन्या भोज,...

संतोषी माता की पुनः स्थापना पर निकली विशाल शोभायात्रा, हुआ कन्या भोज, देर शाम होगा जागरण

27
0

झांसी। मां संतोषी माता की प्रतिमा की पुनः स्थापना पर विशाल कलश यात्रा का भ्रमण हुआ। साथ ही कलश यात्रा का जगह जगह फूल मालाओं की वर्षा से स्वागत किया गया। वही दोपहर को कन्या भोज का आयोजन हुआ। देर शाम बागेश्वर धाम सरकार के गायक, ओर बुंदेली गायक कविता शर्मा द्वारा माता के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।शुक्रवार को उन्नाव गेट बाहर स्थित पंचवटी कॉलोनी पानी की टंकी के पास मां संतोषी माता मन्दिर का नव निर्माण हुआ है। इस मंदिर में मां संतोषी की प्रतिमा स्थापित होनी है। इसके लिए आज विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा पंचकुइया मंदिर से प्रारंभ हुई। जिसमें सैंकड़ों महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सर पर पानी से भरा कलश लेकर आगे आगे चल रही थी। पीछे भगवानों के स्वरूप नन्हे मुन्ने बच्चे रथ में सवार थे जो आकर्षण का केंद्र रहे। सबसे पीछे मंदिर की संचालिका पिंकी कुशवाह रथ पर सवार थी। श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा ओर भगवान के स्वरूपों सहित मंदिर संचालिका का जगह जगह स्वागत किया। कलश यात्रा पंचकुइया मंदिर से होते हुए गांधीघर का टपरा से सांई की तकिया होते हुए उन्नाव गेट से निकल कर पंचवटी कॉलोनी पानी की टंकी के पास मन्दिर प्रांगण में समाप्त हुई। इसके बाद कन्या भोज का आयोजन किया गया। वही देर शाम मन्दिर में जागरण आयोजित किया जाएगा। जिसमें बागेश्वरधाम के गायक खनिज देव सिंह, ओर बुंदेली गायक कविता शर्मा द्वारा जागरण में माता की भक्ति का रस बरसाएंगे। इस दौरा श्रद्धालुओं ने बताया कि पूर्व में मंदिर कॉलोनी में स्थापित था। लेकिन अब मंजीर को विशाल रूप में बनाया गया गया है। इसलिए मन्दिर में मां संतोषी की प्रतिमा पुनः स्थापित की जा रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here