



झांसी। रामराजा की नगरी ओरछा में पत्रकारों का समागम समारोह आयोजित किया गया। जिसमे मध्यप्रदेश उत्तर प्रदेश सहित कई प्रांतों के पत्रकार शामिल हुए। इस दौरान पत्रकारों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया।गुरुवार को आईसना पत्रकार प्रदेश संगठन के तत्वावधान में ओरछा स्थित पर्यटक धर्मशाला में जनसंवाद एवम पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहयोगी के तौर पर यथार्थ हॉस्पिटल अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित होकर पत्रकारों का उत्साह वर्धन किया। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में फिल्म अभिनेता रजा बुंदेला, नवनीत जैन प्रदेश अध्यक्ष आईसना, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र विश्वकर्मा, छतरपुर से राजकुमारी, सोनिया जबलपुर, बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा अध्यक्ष भानू सहाय, अशोक शर्मा आदि उपस्थित रहे। सभी ने पत्रकारों के हित में चर्चा की। वही आज दौर में जिस समय से पत्रकारिता गुजर रही वह चुनौतीपूर्ण समय है। इस चुनौती से कैसे निपटा जाए इस पर चर्चा की गई। इस दौरान महोबा, निबाड़ी, ओरछा तथा झांसी से आए पत्रकार झांसी मीडिया क्लब अध्यक्ष मुकेश वर्मा, विनोद पंडा, सरिता सोनी, अरविंद भार्गव, राहुल कोस्टा, रामू पाठक, दीपक त्रिपाठी आदि को मंच पर बुलाकर प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियों ने सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन शिवम सोनी ने किया। आयोजक राघवेंद्र सिंह आईसना संयोजक, जिलाध्यक्ष भगत सिंह परिहार ने सभी का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






