झांसी। मोठ तहसील के पास दो पक्षों में आमने सामने आने पर जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई। इस दौरान कई बाइकें क्षतिग्रस्त हो गई। वही हाथो में लिए रायफल अड़ा कर जान से मारने की धमकी भी दी है। सूचना पर पहुंची मोठ पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक मोठ क्षेत्र के बुधावली के प्रधान प्रमोद यादव उर्फ मोदी किसी कार्य से तहसील के पास अपने साथियों के साथ खड़े थे। तभी उनके विपक्षी मोंटी यादव अपने साथियों के साथ आ गए। दोनो पक्षों का आमना सामना होने पर विवाद बढ़ गया और दोनो पक्ष से एक दूसरे पर पत्थरबाजी हुई जिससे भगदड़ मच गई। इस घटना में आस पास खड़ी कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वही आरोप लगाया जा रहा की मोंटी पक्ष ने प्रधान पक्ष पर रायफल अड़ाकर जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल इस घटना से इलाके में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






