Home उत्तर प्रदेश विक्षिप्त युवक ने लगाई आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

विक्षिप्त युवक ने लगाई आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

23
0

झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हसारी में रहने वाले विक्षिप्त युवक ने आग लगा ली। जिससे गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। वही पुलिस ने विक्षिप्त को हिरासत लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर क्षेत्र के हसारी राम जानकी कॉलोनी निवासी विवेक चौधरी का मानसिक संतुलन ठीक नही है। उसकी आए दिन की गलत हरकतों से पूरा परिवार परेशान रहता है। आज सुबह वह घर पर अकेला मोजूद था तभी उसने गैस सिलेंडर खोल कर आग लगा ली। आग धीरे धीरे पुरे कमरे में फेल गई और बड़ा रूप ले लिया। आग लगते देख विवेक वहां से भाग गया। घर के बाहर निकल रही आग की बड़ी बड़ी लपटे देख कॉलोनी में हड़कंप मच गया। आनन फानन में घटना की सूचना पुलिस ओर फायर बिग्रेड को दी गई। किसी प्रकार फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया और पुलिस ने विवेक को हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here