झांसी। नगर निगम में कार्यकारिणी की बैठक बजट को लेकर महापौर बिहारी लाल आर्य की अध्यक्षता में हुई नगर निगम के वित्तीय वर्ष 2023-24 मूल बजट को कार्यकारिणी के समक्ष रखा गया जिसमें मूल बजट 3 अरब 80 करोड़ दो लाख 40 हजार की धनराशि शहर के विकास कार्यों पर खर्च होना है इसके लिए 16 मद पर खर्च होने वाली धन राशि पर कार्यकारिणी सदस्यों ने गहन चर्चा की और बजट को पास किया नगर निगम में कार्यकारिणी की बैठक शुरू होते ही कार्यकारिणी सदस्यों ने शहर के विकास पर चर्चा शुरू कर दी जिसमें नाले नालियां सहित सफाई व्यवस्था एवं मार्ग प्रकाश व्यवस्था पर अधिकारियों की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगाया इसमें कार्यकारिणी सदस्यों का कहना था कि कई काम गुणवत्तापूर्ण नहीं हुए 2023 में चुनाव के समय सदन स्थगित थी और इस दौरान आचार संहिता के समय कई निर्माण कार्य कराए गए और इन कार्यों में गुणवत्ता नहीं थी इन कार्यों की जांच कराई जाए इस मामले में महापौर ने कहा कि सभी मामलों को सदन में रखा जाएगा और जांच कराई जाएगी शहर की मार्ग प्रकाश व्यवस्था पर कहा कि काम संपूर्ण रुप से नहीं हो रहा है जो कंपनी नगर निगम में ठेका पर कार्य कर रही है वह गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं कर रही है शहर की मार्ग प्रकाश व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त पड़ी है साफ-सफाई को लेकर भी प्रश्न चिन्ह लगाया गया कहा कि जो कर्मचारी नगर निगम द्वारा नियुक्त किए गए हैं वह कर्मचारी काम न करते हुए बल्कि कुछ पैसे देकर कार्य करा रहे हैं और इसकी जांच करके ऐसे कर्मचारियों को चयनित किया जाए नगर निगम ने कार्यकारिणी की बैठक में उपसभापति सुशीला दुबे ने कहा कि शहर के नालों नालियों की व्यवस्था संपूर्ण रूप से गुणवत्तापूर्ण नहीं है जिसे मजबूती के साथ काम को किया जाए कार्यकारिणी सदस्य महेश गौतम ने कई मुद्दों पर चर्चा की जिस पर नगर आयुक्त पुलकित गर्ग ने कहा कि जो भी कार्य शहर में होंगे वे अधिकारी गुणवत्तापूर्ण कार्यों को करें शहर के विकास व सौंदर्य करण पर कार्यकारिणी सदस्यों ने काफी मंथन किया और बजट को पास किया हालांकि इस बार 3 अरब 80 करोड़ दो लाख 40 हजार पर स्मार्ट सिटी भी अपना कार्य करेगी जिसमें नगर निगम के द्वारा स्मार्ट सिटी कार्यों को लेकर संबंधित पार्षद अनुमोदन कार्यों पर होगा गुणवत्तापूर्ण पर पार्षदों की विशेष नजर रहेगी बैठक के दौरान अपर नगर आयुक्त मुख्य अभियंता लेखा अधिकारी सहायक नगर आयुक्त उप नगर आयुक्त चरण प्रभारी सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






