
झांसी। लोकप्रिय छवि के चलते युवा अनुपम महाराज का ऐतिहासिक तरीके से जन्मदिन मनाया जा रहा है।आज सुबह से ही अनुपम महाराज के सैंकड़ों की संख्या में समर्थक उनके निवास पर पहुंच गए थे। जहां उन्हें सुबह से ही उनके शुभ चिंतक मित्र बधाई शुभकामनाएं देने में जुटे रहे। अनुपम महाराज अपने 27 वे जन्मदिवस पर सुबह सबसे पहले रामराजा सरकार के दरबार पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान राम का आशीर्वाद लेने के बाद वह मेडिकल कॉलेज सहित अनाथ आश्रम पहुंचे साथ ही अपने निज निवास चिरगांव के सिमथरी गांव में पहुंचे।

जहां उन्होंने जरूरत मंद लोगों को फल, कपड़े, गर्म कपड़े आदि वितरित किए। इसके बाद से ही उनके शुभ चिंतकों द्वारा उनके बधाई शुभकामनाओं के साथ लगातार केक काट कर बधाई दी जा रही है। इस दौरान अनुपम महाराज ने कहा कि उनके जन्मदिवस पर उन्हें ढेर सारा प्यार आशीर्वाद देने वालों का वह आभार व्यक्त करते है, उन्होंने कहा कि यह आशीर्वाद सभी लोग हमेशा बनाए रखे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






