Home उत्तर प्रदेश सब्जी व्यापारी पर हमला, मामला संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी

सब्जी व्यापारी पर हमला, मामला संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी

46
0

झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के इतवारी गंज में देर रात सब्जी व्यापारी पर आधा दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल व्यापारी ने फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। घटना की वजह अभी स्पष्ट नही हुई है। मामला संदिग्ध प्रतीत होता है, पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र में इतवारी गंज में रहने वाले सब्जी व्यापारी पप्पे राईन मंगलवार की देर रात अपने घर पर मौजूद था। उसने आरोप लगाया कि आधा दर्जन लोग हाथों में कट्टा लाठी डंडा लेकर आए और गाली गलौज करते हुए फायरिंग कर दी और घर में घुस आए। उसका आरोप है कि हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया बीच बचाव करने आए उसकी पत्नी पर भी हमला बोल दिया। इस मारपीट की घटना में पप्पे राईन को गंभीर चोट आई। शोर शराबा सुनकर आस पास लोग जब तक मौके पर पहुंचे हमलावर भाग निकले। घायल अवस्था में व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की वजह क्या है यह अभी स्पष्ट नही हो सका है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here