Home उत्तर प्रदेश दुकान जाने की कहकर निकला देर रात तक नहीं आया घर, आज...

दुकान जाने की कहकर निकला देर रात तक नहीं आया घर, आज मिला शव, परिजन जता रहे हत्या की आशंका

34
0

झांसी। घर से दुकान जाने की कहकर निकले नाई देर रात तक घर नहीं लौटा। आज सुबह उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस उसकी मौत के कारण का पता कर रही है। वहीं मृतक के भाई का आरोप है कि हत्या की गई है। पुलिस परिजनों के बयानों के आधार पर हर बिंदु पर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक देवलाल चौबे का अखाड़ा निवासी 62 वर्षीय महेंद्र सेन की बड़ा बाजार स्थित मुरली मनोहर मन्दिर के पास सैलून है। महेंद्र के भाई स्वदेश सेन ने बताया कि महेंद्र गुरुवार की सुबह घर से दुकान जाने की कहकर निकला था इसके बाद देर रात तक घर नहीं लौटा। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि आज सुबह महेंद्र का शव नारायण बाग स्थित एक विवाह घर के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। स्वदेश ने बताया कि उसके भाई के शरीर पर जले होने के निशान थे, साथ ही मुंह नाक हाथ पैर पर रगड़ने के निशान थे। उसका आरोप है कि भाई की हत्या की गई है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू करते हुए घटना स्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच पड़ताल कर रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here